मुंगेली जनवरी 2025/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में स्कूल परिसर सेे 100 मीटर की दूरी तक तम्बाकू उत्पाद विक्रय करते पाए जाने पर लगातार कार्रवाई जारी है। एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी ने बताया कि प्राथमिक एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला साल्हेघोरी के 100 मीटर के दायरे में आने वाले दुकानों की जांच की गई। जांच में दुकान में मादक पदार्थ गुटका, तम्बाखू, गुड़ाखु पाया गया, जिस पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को मादक पदार्थ न बेचने हेतु चेतावनी दी गई। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार सी. पी. सोनी, श्री शांतनु तारम, वाचक श्री रवि कुमार पाण्डेय, श्री गजेंद्र डाहिरे, नगर सैनिक श्री चंद्र कुमार ध्रुव मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमावर्ती गौठानों की गतिविधियों पर प्रकाशित पुस्तिका का किया विमोचन
रायपुर, 11 जुलाई 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में राज्य के सीमावर्ती गांवों में निर्मित गौठान की गतिविधियों पर प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में गौठानों में पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित गतिविधियों के साथ-साथ वहां पशुधन के चारे एवं पानी के प्रबंध, महिला स्व-सहायता समूहों […]
मुख्यमंत्री ने करजी पटवारी कार्यालय का किया निरीक्षण
अम्बिकापुर , मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम करजी पहुंचे। उन्होंने करजी स्थित पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान नामांतरण, सीमांकन, फौती, बंटवारा सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने भुइयां वेबसाइट पर विवादित राजस्व प्रकरण के निराकरण की स्थिति को स्वयं देखा। […]
जैविक तरीके से सुगंधित धान उगाया, उतनी ही लागत में उपजाया धान और रबी में खाद डालने का झंझट ही नहीं
हरित खाद का उपयोग किया अपने खेतों में, मिट्टी की ऊर्वरता वापस आई सुगंधित धान का रेट भी अच्छा मिलादुर्ग , अप्रैल 2022/राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के अतिरिक्त दूसरी फसलों को प्रोत्साहित करने की योजना अंतर्गत ग्राम माटरा के किसानों ने अपने खेतों में सुगंधित धान उपजाया। इस निर्णय के दूरगामी […]