सारंगढ़ बिलाईगढ़, जनवरी 2025/sns/राजस्व एवं मंडी के संयुक्त दल द्वारा ग्राम सालर एवं घोराघाटी में बुधवार को मंडी के पंजीकृत फर्म राज ट्रेडर्स के गोदाम में धान 185 बोरी (74 क्विंटल) तथा राधा किशन ट्रेडर्स घोराघाटी के गोदाम में धान 617 बोरी (247 क्विंटल) अवैध रूप से भंडारित होने के कारण मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जप्ती प्रकरण बनाया गया। यह कार्यवाही कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर सारंगढ़ ब्लॉक में प्रखर चंद्राकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी एवं मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव, कर्मचारी डी.के. साहू, अर्जुन सिंह ठाकुर, जगदीश बरेठ की उपस्थिति में किया गया। सारंगढ़ मंडी के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को ग्राम सालार के फर्म अग्रवाल ट्रेडर्स में आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिस पर 253 कट्टा 101.20 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया जिसे जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम बंजारी के ख़ेम लाल खूंटे के फर्म अनूप ट्रेडर्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिस पर 226 कट्टा 90.40 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया जिसे जप्त किया जाकर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
संबंधित खबरें
समर कैम्प में बच्चों ने वाद्य यंत्रों की बारीकियों को सीखा
मुंगेली, 13 मई 2025/sns/- जिले में बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प में बच्चों को नृत्य, संगीत, चित्रकला, योग, कराटे, […]
भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती नर्सिंग सहयोगी, ट्रेडमैन, महिला सैन्य बल सहित विभिन्न पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 22 मार्च तक आमंत्रित
अंबिकापुर 15 फरवरी 2024/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थलसेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पद पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं और 10वीं पास) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैंडर भर्ती धर्म […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 357 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
बिलासपुर फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि अरपा बिलासपुर की जीवनदायिनी नदी है। राजगीत का पहला शब्द भी अरपा से शुरू होता है। इसको बचाने के लिए सभी लोगों और संस्थाओं के साथ राज्य सरकार भी चिंतित है। नदी के जल को शुद्व रखने और इसके सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार […]