छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भागवत कथा हुए शामिल

उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता के साथ बैठकर श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया

कवर्धा, जनवरी 2025/sns/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज ग्राम तिवारी नवागांव और ग्राम सिंघनपुरी (हाथीडोब) में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने श्रीमद भागवत पुराण पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश तथा क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा क्षेत्र की जनता के साथ बैठकर श्रीमद भागवत कथा श्रवण किया। कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और धार्मिकता को हमेशा संजो कर रखना चाहिए। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू को सही दिशा देने का मार्गदर्शन है। उपमुख्यमंत्री ने कथा के माध्यम से समाज में सत्य, धर्म और शांति की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित ग्राम तिवारी नवागांव और ग्राम सिंघनपुरी (हाथीडोब) के स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *