सारंगढ़ बिलाईगढ़, दिसम्बर 2024/sns/छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से अब तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका है। ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसम्बर 2024 तक पंजीयन व नवीनीकरण के लिए श्रमेय जयते मोबाइल एप्प, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, विभागीय वेबसाइट या च्वॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 31 दिसम्बर 2024 के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री बघेल मुंगेली में कवि सम्मेलन में शामिल हुए
रायपुर, अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रात मुंगेली के स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभांरभ किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुंगेली कला और संस्कृति की भूमि है। उन्होंने माता […]
डेंगू के नियंत्रण हेतु दवाई का छिड़काव
जगदलपुर, सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार डेंगू महामारी की रोकथाम हेतु नगर पालिक निगम और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष अभियान चलाकर वार्डवार दवाई का छिड़काव की जा रही है। बुधवार को 15 वार्ड में दवाई छिड़काव का कार्य किया गया।