मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के ग्राम भालूखोंदरा, मनोहरपुर, खपरीडीह, लगरा, मुछैल, अखरार, गोड़ख़ाम्ही, खैरवार खुर्द, नवरंगपुर, सरई पतेरा, सेमरसल, बैगाकापा, लालपुर थाना ग्रामों के आंगनबाड़ी केंद्रों में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। लाभांवित महिलाओं में अपने विचार भी साझा किया उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने, खेती किसानी, सब्जी उत्पादन, बच्चों के सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने और अपनी व्यक्तिगत आवश्यकता को पूर्ति करने में उपयोग किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शासन द्वारा में महिलाओं के सशक्तिकरण सुरक्षा एवं कल्याण हेतु संचालित योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, समूह को छत्तीसगढ़ महिला को कोष ऋण योजना आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत का शपथ दिलाया गया।
संबंधित खबरें
14 मई को लगाई जाएगी लोक अदालत
अम्बिकापुर , मई 2022/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मई 2022 को लोक अदालत लगाई जाएगी। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने इस हेतु आदेश जारी कर नेशनल लोक अदालत के कारगर एवं सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। लोक अदालत के लिए कलेक्टर, अपर कलेक्टर, नजूल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी […]
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश भर में 554 अमृत भारत स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं 1500 रोड ओवरब्रिज-अंडरपास का किया लोकार्पण और शिलान्यास
योजना में शामिल अम्बिकापुर स्टेशन में यात्रियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, स्टेशन का होगा आधुनिकीकरणअम्बिकापुर 26 फरवरी 2024/2047 के विकसित भारत का विकसित रेल“ के अंतर्गत देश में रेल विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों के महत्वपूर्ण कड़ी में सोमवार 26 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत […]
रात्रि 10 बजे के पश्चात फूड की होगी होम डिलीवरी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों के लिए पूर्व में जारी आदेश में हुआ आंशिक संशोधन
रायगढ़, 12 जनवरी2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा कोरोना वायरस एवं नये वेरिएण्ट ओमिक्रान के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु 11 जनवरी को जारी किए आदेश की कंडिका 01 में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, फूड कोर्ट को रात्रि 11 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई थी, जिसमें आंशिक संशोधन […]