जांजगीर-चांपा दिसम्बर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव की उपस्थिति में पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम सम्मान समारोह में दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत् सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास घटक में अंतर्गत नगरपालिका परिषद् चांपा को छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान, नगर पंचायत बलौदा को नगर पंचायत श्रेणी में सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास घटक में समग्र प्रदर्शन हेतु द्वितीय स्थान एवं नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला को नगर पालिका श्रेणी में स्व-रोजगार घटक में समग्र प्रदर्शन हेतु राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी संबंधित अधिकारी – कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, सीएमओ चांपा श्री भोला सिंह ठाकुर, सीएमओ जांजगीर-नैला श्री प्रहलाद पांडेय, सिटी मिशन प्रबंधक श्री पोकराम पटेल, सामुदायिक संगठिका श्रीमती सुनिता प्रधान एवं श्रीमती राजकुमारी सिंह एवं संबंधित सिटी मिशन प्रबंधक, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य और लिंकिंग पर धान खरीदी
शनिवार एवं रविवार को भी होगी धान खरीदी रायपुर, 31 जनवरी 2024/ राज्य के किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर नगद और लिंकिंग के आधार पर धान खरीदी अब 4 फरवरी रविवार तक की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद […]
मिलेट्स कार्निवाल में प्रसंस्करण और उनकी मूल्यवर्धन पर हुई परिचर्चा
बीपी-शुगर के मरीजों को डॉक्टर दे रहे भोजन मेंमिलेट्स शामिल करने की सलाहबच्चों को नूडल्स और पास्ता के रूप में खिलाए मिलेट्सरायपुर, फरवरी 2023/ छत्तीसगढ़ मिलेट्स कार्निवाल का तीन दिवसीय आयोजन राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में किया जा रहा है। कार्निवाल के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में मिलेट प्रसंस्करण और उनके मूल्यवर्धन पर […]