मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के 01 साल पूरा होने पर मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पंडरभट्ठा के गौशाला में गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में गाय की पूजा-अर्चना की गई और 12 पशुओं का उपचार, 22 पशुपालकों को औषधि वितरण, 01 कृत्रिम गर्भाधान तथा 04 पशुओं का बधियाकरण किया गया। इसके साथ ही 13 गौसेवकों सहित 37 वर्षों से गौसेवा कर रही श्रीमति विसवंतिन बाई को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री सुभाष जैन, मोनू उपाध्याय, पं. दीनानाथ उपाध्याय, श्री कलेश्वर गर्ग, डॉ. शत्रुघ्न सिंह और श्री अनिल सोनी मौजूद रहे
संबंधित खबरें
राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले रुपयों से हो गई दीवाली की तैयारी
किसान संग्राम सिंह यादव ने सुनाई शासकीय योजनाओं से कैसे मिल रहा उन्हें लाभ रायपुर, 19 अक्टूबर 2022/ दीवाली का त्यौहार करीब है, लोग त्यौहार की तैयारी में जुटे हुए हैं। दीवाली त्यौहार अच्छे से मनाने के लिए पैसे की भी जरूरत पड़ती है। अगर पैसे की जरूरत शासन की योजनाओं से पूरी हो जाए […]
सक्ती जिला में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
सक्ती, नवंबर 2022/ जिले में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव समारोह कार्यक्रम में आज 1 नवंबर 2022 को जिला कलेक्ट्रेट परिसर मैदान में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव शामिल हुए। कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर मैदान में सभी शासकीय विभागों […]
रामगढ़ विश्व की महत्वपूर्ण धरोहर, राम वनगमन पर्यटन परिपथ देखने पूरी दुनिया आएगी छत्तीसगढ़ – श्री अमरजीत भगत
खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुआ रामगढ़ महोत्सवपायो जी मैंने राम रतन धन पायो, अलग-अलग रागों पर श्री हेमराज का अद्भुत बांसुरी वादनमहाकवि कालिदास की रचना स्थली के विशेष संदर्भ में रामगढ़ का महत्व विषय पर शोधार्थियों ने किया शोध पत्रों का वाचन अम्बिकापुर, जून 2023/ सरगुजा जिले […]