छत्तीसगढ़

नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला अंतर्गत कचहरी चौक जांजगीर परिसर में भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर जी के प्रतिमा

मूर्ति का नवनिर्माण नगर पालिका द्वारा किया गया है, जिसका शीघ्र ही विधिवत नियमानुसार अनावरण कार्यक्रम जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। कल दिनांक 7.12.2024 /sns/को नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला द्वारा कोई भी लोकार्पण एवं भूमिपूजन का कार्यक्रम नहीं रखा गया है
         नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला और जिला प्रशासन जांजगीर के बिना अनुमति के अगर किसी व्यक्ति, संस्था के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कार्यक्रम उक्त स्थल पर अगर किया जाता है तो उक्त व्यक्ति संस्था की ही कानून व्यवस्था की संपूर्ण जवाबदारी होगी। साथ ही उक्त स्थल और परिसर में बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम हेतु टेंट सामग्री, लाइट माइक या कोई भी सामान लगाना प्रतिबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *