सारंगढ़ बिलाईगढ़ दिसंबर 2024/sns/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के 65 प्राथमिक कृषि साख समितियों के 86 उपार्जन केंद्रों में किसानों से की जा रही धान खरीदी से प्राप्त धान के संग्रहण के लिए सारंगढ़ और बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र में स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सारंगढ़ में रानीसागर के पास अंत्यावसायी के टीसीपीसी केंद्र और स्टेट वेयर हाउस लेंध्रा का निरीक्षण किया। इसी प्रकार बरमकेला के राइस मिल और आसपास के सरकारी भूमि का मुआयना किया। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों को सरकारी भूमि के नापजोख करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रखर चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, तहसीलदार शनि पैकरा, मार्कफेड अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
नेशनल प्लेयर मयंक ने कलेक्टर-एसपी को बताए आर्चरी के गुर, क्रिकेट में भी कलेक्टर-एसपी ने आजमाए हाथ
अम्बिकापुर, सितंबर 2023/ पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं एसपी श्री सुनील शर्मा ने तीरंदाजी में निशाना साधा जहां सरगुजा के नेशनल प्लेयर मयंक मंडल ने उन्हें इसके गुर सिखाए। दरअसल कलेक्टर एवं एसपी शुक्रवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे थे जहां उन्होंने बच्चों को आर्चरी यानी तीरंदाजी में लक्ष्य साधते देखा। […]
कलेक्टर स्वयं आवेदकों के पास पहुंचकर सुनी समस्याएं, नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश
मुंगेली, नवम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव जिला कलेक्टोरेट में पहुंचने वाले आमजनों की समस्याओं एवं मांगो को तो गंभीरतापूर्वक सुनते ही हैं, लेकिन आज जिला कलेक्टोरेट में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। कलेक्टर श्री देव स्वयं आवेदकों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं मांगों को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुनी तथा नियमानुसार त्वरित […]
शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही स्वीकार्य नही
प्रत्येक गौठान में हर पखवाड़ा 30 क्विंटल गोबर खरीदी करें सुनिश्चितगोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश सुकमा, अगस्त 2022/ गोधन न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे आज देश के अन्य राज्य सरकार एवं विदेशों द्वारा अपनाने पर विचार किया जा रहा है। यह योजना ना सिर्फ पशुपालकों बल्कि […]