दिसम्बर 2024/sns/ सड़क दुर्घटना में घायलों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन को 05 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर दुर्घटना में घायलों के जीवन को बचाने के लिए जनता को प्रेरित करने के उद्देश्य से गुड सेमेरिटन योजना लागू की गई है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि मोटरयान अधिनियम के अनुसार दुर्घटना के बाद एक घंटे यानि गोल्डन ऑवर काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान मेडिकल ट्रीटमेंट मिलने पर मृत्यु को टाला जा सकता है। घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को कानूनी संरक्षण दी जाती है। यदि गुड सेमेरिटन व्यक्ति पीड़ित व्यक्ति को सीधे अस्पताल ले जाता है, तो अस्पताल प्रबंधन पूरी जानकारी संबंधित थाने को देगा। चिकित्सक की पुष्टि उपरांत गुड सेमेरिटन की आधिकारिक लैटर पैड पर पावती दी जाएगी, इसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाईल नम्बर, पता व बैंक विवरण, दुर्घटना का दिनांक, समय व कैसे गुड सेमेरिटन द्वारा पीड़ित की जान बचाई गई संबंधी विवरण का उल्लेख होगा। जिसका उल्लेख करते हुए पुलिस द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन 10 मार्च को
दुर्ग, मार्च 2024/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के उपलक्ष्य में 10 मार्च 2024 को प्रदेश में राज्य मुख्यालय के साथ-साथ समस्त जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन, महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जायेगा। प्रदेश में नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। जिसके अतर्गत 01 मार्च 2024 […]
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव ने की सुनवाई
जगदलपुर, 28 दिसंबर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव श्री बी के साहू ने सोमवार को सुनवाई की। इस अवसर पर उनके साथ सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनिता डेकाटे भी उपस्थित थीं। अधिकारियों ने चित्रकोट पहुंचकर कुडूक समुदाय के लोगों से भेंट की और उनकी परंपराओं के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात् […]
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जगदलपुर, सितंबर 2022/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।इसमें तहसील लोहण्डीगुड़ा के ग्राम चित्रकोट निवासी मेहतरीन की मृत्यु सर्पदशं से पति लुदरूराम को, तहसील तोकापाल के ग्राम छापरभानपुरी निवासी हेमबती सोम […]

