सैनिक कल्याण हेतु स्वेच्छा से झण्डा दिवस पर दान कर इस पवित्र कार्य में अपना सहयोग प्रदान करेंअम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन उमेद सिंह चारण ने बताया कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं, उनका पुण्य स्मरण करने हेतु उनके सम्मान में प्रतिवर्ष सम्पूर्ण देश में “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस” 07 दिसम्बर को मनाया जाता है। इस पुनीत कार्य हेतु इस बहुमूल्य दिन को याद कर उन्होंने सभी नागरिकों से स्वेच्छा से झण्डा दिवस पर दान कर इस पवित्र कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है। यह दान की राशि से वीर नारियों के पुर्नवास, आश्रितों एवं दिव्यांग, अपंग हुए जवान और सैनिकों के कल्याण हेतु खर्च की जाती है। दान हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, अम्बिकापुर से सम्पर्क किया जा सकता है। यह दान राशि आयकर से पूर्ण रूप से मुक्त है। उनहोंने स्वेच्छा से सहृदयता पूर्वक अपने देश के लिए गर्व से दान करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने किया रघुनाथपुर गोठान का निरीक्षण आजीविका गतिविधियों तेजी से शुरू करने के निर्देश
अम्बिकापुर 25 अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सोमवार को लुण्ड्रा जनपद के आवर्ती चराई गोठान रघुनाथपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने गोठान में सभी आजीविका गतिविधियां तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने गोठान में निर्मित डबरी का गहरीकरण कराने, पशुओं के लिए शेड निर्माण, समूह की महिलाआें की बैठक व्यवस्था के […]
राष्ट्रीय बालिका दिवसप्रदेश में जन-जागरूकता के लिए हुए कई कार्यक्रम
रायपुर, 24 जनवरी 2022/ राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रदेश में बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकार, सुविधाओं, सम्मान और आजादी के प्रति लोगों को जागरूक करने विभिन्न आयोजन किए गए। इस दौरान लोगों को बालिकाओं के प्रति भेदभाव न कर उन्हें लड़को के समान आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रदेश […]
अवैध रेत खनन व परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी, 5 ट्रैक्टर जप्त
कोरबा, नवंबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज खनिज विभाग के अधिकारियों की टीम ने रेत के अवैध परिवहन मामले में कार्यवाही की है। खनिज टीम ने कार्यवाही करते हुए रेत के अवैध परिवहन में संलग्न […]