राजनांदगांव 03 दिसम्बर 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पार्रीखुर्द में 2 करोड़ 64 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कार्यक्रम में 1 करोड़ 60 लाख रूपए के लोकार्पण एवं 1 करोड़ 4 लाख 60 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यहां जो भी विकास कार्य संपादित किए जा रहे हंै, वे सभी गुणवत्तापूर्ण हंै। उन्होंने कहा कि यहां निर्मित सामुदायिक भवन एवं नया ग्राम पंचायत भवन सुज्जित एवं सुरूचिपूर्ण बना हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्षों तक राज्य की सेवा करने का अवसर मिला। वर्तमान में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश एवं प्रदेश की जनता के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै, जो देश के किसी अन्य राज्यों में सर्वाधिक है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ शासन की बागडोर श्री विष्णु देव साय के हाथ में है, जो स्वयं सरल, सहज व्यक्ति के है और उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य निरंतर उन्नति के पथ पर बढ़ रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कार्यक्रम में 1 करोड़ 60 लाख रूपए के लोकार्पण एवं 1 करोड़ 4 लाख 60 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। लोकार्पण किए गए कार्यों में 80 लाख रूपए के आंगनबाड़ी से मुक्तिधाम पहुंच मार्ग तक सीसी रोड, 26 लाख 63 हजार रूपए के सामुदायिक भवन निर्माण, 18 लाख 54 हजार रूपए के नवीन ग्राम पंचायत भवन, 4 लाख रूपए सामुदायिक भवन, 3 लाख रूपए के रंगमंच निर्माण, 7 लाख 25 हजार रूपए के मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय रोड निर्माण, 5 लाख रूपए के मैदान कांक्रीटीकरण पंचायत के पास, 5 लाख रूपए के शीतला मंदिर के पास सीसी रोड निर्माण, 5 लाख रूपए के आंतरिक विद्युतीकरण कुसमी ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, 5 लाख रूपए के सोलर लाईट, 2 लाख 50 हजार रूपए के पाईप लाईन विस्तार शामिल हैं। इसी तरह भूमिपूजन कार्य में 60 लाख रूपए के सीसी रोड निर्माण, 19 लाख 45 हजार रूपए के हाट बाजार विकास कार्य, 4 लाख 50 हजार रूपए के निर्मलाघाट व टो वॉल निर्माण, 4 लाख रूपए के सामुदायिक शौचालय, 10 लाख रूपए के सामुदायिक क्षेत्र संरक्षण, संवर्धन एवं सौन्दर्यकरण कार्य, 1 लाख रूपए के व्यवसायिक परिसर के सामने शेड निर्माण, 5 लाख 81 हजार रूपए के नाली निर्माण शामिल हंै। कार्यक्रम में 3 महिला स्वसहायता समूह को 6-6 लाख रूपए के ऋण चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द के सरपंच श्री बुधेश्वर साहू ने अतिथियों का स्वागत किया और ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति श्री खूबचंद पारख, श्री रमेश पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री प्रतिक्षा भण्डारी, श्री भरत वर्मा, श्री संतोष अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
*एकलव्य विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6 वीं के लिए 28 अगस्त से 6 सितंबर तक होगी प्रवेश प्रक्रिया* जांजगीर-चांपा 25 अगस्त 2023/ सत्र 2023-24 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जिला सक्ती में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय मेरिट चयन सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सहायक आयुक्त […]
रायपुर 21 अक्टूबर 2024/ रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आज 21 अक्टूबर को शबिस्ता खान, सुषमा अग्रवाल, महेंद्र कुमार बाघ ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 […]
बिलासपुर 13 जनवरी 2022। यूनाईटेड शोतोकान कराते-टू इंडिया के तत्वाधान में विशाखापट्नम में 7 से 9 जनवरी 2022 तक आयोजित 5वीं अंतर्राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में जिला बिलासपुर के खिलाड़ियों ने 10 पदक अर्जित किया है।सभी विजेता खिलाड़ियों नेे आज संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर से सौजान्य मुलाकात की। संभागायुक्त एवं कलेक्टर […]