रायपुर, 02 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की 03 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मेजर ध्यानचंद के खेल के क्षेत्र में अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि मेजर ध्यानचंद जी अपनी प्रतिभा और हॉकी के प्रति समर्पण, प्रेम और अनुशासन से भारत में हॉकी की पहचान बन गए हैं। उनके के जादुई खेल से भारत ने ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। उनके जन्मदिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणास्पद है।
संबंधित खबरें
सपलवा को उपार्जन केन्द्र बनाने से अब जिले में 55 केन्द्रों पर किसान बेच रहे धान
कोरबा / दिसंबर 2021/कोरबा जिले में एक और नए धान खरीदी केन्द्र की शुरूआत हो गई है। विकासखण्ड पाली के अंतर्गत दूरस्थ वनांचल गांव सपलवा में किसानों की मांग पर नया धान खरीदी केन्द्र शुरू किया गया है। जिले में अब इसके साथ 55 धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से धान की समर्थन मूल्य पर […]
कलेक्टर ने सुशासित ग्राम अभियान की कनई से की शुरूआत
कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, नवीनीकृत राशन कार्ड किया प्रदाय ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत पात्र हितग्राहियों को घर पहुंच मिलेगा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जांजगीर-चांपा 01 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में 01 मार्च से ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत पात्र हितग्राहियों को शासन की […]
कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर की गई चालानी कार्रवाई
मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय में नया बस स्टैण्ड स्थित 13 दुकानों में कोटपा एक्ट उल्लंघन पर 1300 रूपए की चालानी कार्रवाई की गई और 07 दुकानों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। मुख्य चिकित्सा एंव […]