मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्योत्सव स्थल पहुंच कर जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां प्रश्न मंच का आयोजन किया जा रहा था। इसमें राजधानी के कालीबाड़ी और दानी स्कूल के बच्चे जवाब दे रहे थे। प्रश्नों के सटीक जवाब सुनकर मुख्यमंत्री ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से परिचय भी पूछा। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बच्चों ने कहा कि राज्योत्सव का आयोजन बहुत अच्छा लग रहा है। प्रश्न मंच का कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा।
