रायपुर, 02 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जनकवि और गीतकार स्वर्गीय श्री लक्ष्मण मस्तुरिया की 03 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि श्री मस्तुरिया के गीतों में छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और यहां के लोक-जीवन की झलक दिखती है। छत्तीसगढ़ का सहज-सरल लोक जीवन उनके गीतों में रचा-बसा है।उन्होंने अपने सु-मधुर और दिलकश आवाज की बदौलत छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए लोकप्रिय गीतों की रचना की। उनका गीत ‘मोर संग चलव रे-मोर संग चलव जी’ काफी लोकप्रिय हुआ। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कला जगत में मस्तुरिया जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
संबंधित खबरें
छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर 8 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर एवं हॉलीक्रॉस महिला महाविद्यालय अम्बिकापुर में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को मतदान की महत्ता एवं जानकारी देते हुए […]
जिले में अब तक 21 हजार 845.60 क्विंटल धान खरीदी
सुकमा / दिसम्बर 2021/ राज्य शासन द्वारा धान खरीदी का महापर्व एक दिसम्बर से प्रारंभ कर दिया गया है। सुकमा जिले में इस वर्ष 20 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। अब तक जिले के 523 कृषकों से 21 हजार 845.60 क्विंटल धान की खरीदी की […]