सुकमा,25 अक्टूबर 2024/sns/कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा द्वारा एनआरएलएम योजना के अंतर्गत 21 से 23 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित तीन दिवसीय आवासीय कृषि सखी का प्रशिक्षण, का आयोजन डीपीआरसी भवन में किया गया। जिसमें सुकमा और छिन्दगढ़ विकास खंड से 15-15 कृषि सखियों ने भाग लिया हैं, जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ. संजय सिंह राठौर, कार्यक्रम सहायक (मत्स्यपालन) एवं मछली पालन विभाग से श्री ओ.पी.मंड़ावी ने तालाबों में वैज्ञानिक विधि से मछली पालन, डॉ. परमानंद साहू, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि अभियांत्रिकी) ने आधुनिक खेती में कृषि यंत्रीकरण का महत्व, कृषि विभाग से सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री कैलाश मरकाम ने जैविक खेती, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत, सुकमा के जिला प्रबंधक श्री एस.पी. तिवारी ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच.एस.तोमर ने प्रमुख रबी फसलों की खेती के बारे मे जानकारी के साथ-साथ जिले मे कृषि विज्ञान केन्द्र की भूमिका के बारे मे विस्तार से बताया, कार्यक्रम जिले के उपसंचालक कृषि श्री पी.आर.बघेल ने कृषि विभाग की योजनाओं के साथ-साथ मिलेट्स की खेती एवं गौ पालन के महत्व के बारे में जानकारी दी। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित अग्रिम तिलहन समूह फसल प्रदर्शन के अंतर्गत सरसों बीज का वितरण किया गया। विदित हो कि इस वर्ष केन्द्र द्वारा रबी मौसम में 200 एकड़ क्षेत्रफल में सरसों फसल की उन्नत खेती हेतु प्रदर्शन लगाए जा रहे हैं, कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. परमानंद साहू ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन अर्पित किया।