छत्तीसगढ़

कलेक्टर जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिली तत्काल आर्थिक सहायता और दी गई दवाईयां

रायपुर, 24 सितंबर 2024/sns/- कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टोरेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने दो आम नागरिकों को सुनते हुए तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए और मरीज को दवाएं भी उपलब्ध कराने को कहा। कुशालपुर निवासी श्री सेवाराम सिन्हा मजदूरी कार्य करते है। उनके पैर का आॅपरेशन होने पर निरंतर इलाज चल रहा है। वे मजदूरी कार्य करने के लिए भी अभी असमर्थ है और उन्होंने आज कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर अपनी समस्या को कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह को बताई। कलेक्टर ने तत्काल उन्हें रेडक्राॅस सोसायटी से आर्थिक सहायता दिलाने एवं दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही दलदल सिवनी निवासी श्री लेबो बाध ने अपनी पत्नी के तबियत खराब होने की जानकारी दी। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर होने की बातें बताई। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को सुनते हुए तत्काल आर्थिक सहायता रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से दिलाने का निर्देश दिया। सहायता राशि मिलने से दोनों नागरिक खुश हुए और उन्होंने कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह का धन्यवाद जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *