रायपुर, 14 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से मलयाली समुदाय के लोगों को ओणम पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। ओणम के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि ओणम केरल राज्य का मह्त्वपूर्ण त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में मलयाली समुदाय द्वारा इसे उत्साह से मनाया जाता है। ओणम अच्छी फसल के लिए मनाया जाता है। यह त्यौहार हमारे जीवन में प्रकृति की महत्वपूर्ण भूमिका और मेहनती किसानों के महत्व की पुष्टि करता है। श्री साय ने प्रार्थना की है कि ओणम का त्यौहार समाज में खुशहाली लाए और सद्भाव बढ़े।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका से श्री दुबे ने की भेंट
रायपुर, 14 सितंबर 2024/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में सी.एम.डी. कॉलेज बिलासपुर के अध्यक्ष श्री संजय दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री एम.पी. चतुर्वेदी एवं श्री अमन दुबे उपस्थित थे।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर
बिलासपुर फरवरी 2025/sns/प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में जिला स्तरीय विज्ञान दिवस का आयोजन आज माउंट लिटेरा जी स्कूल उस्लापुर में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्री अवनीश शरण शामिल हुए। इस अवसर पर शासकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय कोनी के प्रो. अवनीश उपाध्याय, शासकीय ई. राघवेन्द्र […]
बू़ढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा की तैयारी के संबंध में 26 जून को होगी बैठक
कवर्धा, 23 जून 2023। प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी सावन महीने के प्रथम सोमवार 10 जुलाई को बू़ढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्था के संबंध में 26 जून शाम 4 बजे भोरमदेव मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर श्री जनमेजय […]