दुर्ग, 11 सितंबर 2024/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर 2024 को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2.15 बजे तक छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उक्त परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में हेल्फ-डेस्क का गठन किया गया है। जिसमें अधिकारी/कर्मचारियों की विकासखण्डवार ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्ग विकासखण्ड हेतु सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या ढ़ीढ़ी मोबाईल नंबर 9009497703, वि. स्त्रोत समन्वयक शहरी श्रीमती किरण चंदवानी मो. नं. 9406026249, संकुल समन्वयक श्री हरीश देवांगन मो.नं. 9302833435 और संकुल समन्वयक श्री लीलसिंह वर्मा मो. नं. 9926104408 की ड्यूटी लगाई गई है। पाटन विकासखण्ड हेतु बीआरसी श्री खिलावन सिंह चोपड़िया मो. नं. 9993390046 और संकुल समन्वयक श्री जैनेन्द्र कुमार गंजीर मो.नं. 9993785425 की ड्यूटी लगाई गई है। धमधा विकासखण्ड हेतु संकुल समन्वयक श्री टीकम वर्मा मो.नं. 9630351800, संकुल समन्वयक श्री अजय सिंह मो.नं. 9826945902 और संकुल समन्वयक श्री किशोर तिवारी मो.नं. 8103678758 की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त अधिकारी/कर्मचारी 15 सितम्बर 2024 को प्रातः 6 बजे से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में उपस्थित रहेंगे। साथ ही संबंधित विकासखण्ड के परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं का निराकरण करेंगे।
संबंधित खबरें
पशु कल्याण पखवाड़ा 30 जनवरी तक
सुकमा, जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री करण सिंह देव की अध्यक्षता में पशु कल्याण पखवाड़ा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिले में पशु कल्याण पखवाड़ा 16 से 30 जनवरी तक मनाया जा रहा है। बैठक में श्री देव ने उपसंचालक डाॅ. जहीरूद्दीन से पशु धन विकास विभाग में […]
प्रदेश में 124 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी23 लाख किसानों ने बेचा धान, अभी तक 25549 करोड़ रूपए का भुगतानकुल खरीदी का 94 लाख मीटरिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी
67 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठावरायपुर जनवरी 2025/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान […]
शहर विकास के संकल्प का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा घोषणा पत्र – अमर अग्रवाल
शहर विकास के संकल्प का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा घोषणा पत्र – अमर अग्रवाल रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को घोषणा पत्र समिति की फाइनल ड्राफ्ट की बैठक हुई। बैठक में घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक […]