दुर्ग, 06 सितम्बर 2024/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 13 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। समस्त पद केवल विवाहित महिलाओं के लिए है। शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित है। आयु सीमा 30 से 45 वर्ष है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार कार्यालय मालवीय नगर चौक दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
एरो क्लब रेस्टोरेन्ट का उपमुख्यमंत्री श्री साव ने किया शुभारंभ
दुर्ग, दिसम्बर 2024/sns/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने जिले के करंजा भिलाई में स्थित कोशी एरो क्लब व रिसार्ट का आज शुभारंभ किया। उन्होंने रिसार्ट का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि इस प्रकार के रेस्टोरेन्ट के होने से आम जनता को अच्छी सुविधा मिलेगी। इस रेस्टोरेन्ट में हवाई जहाज के […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धरमपुरा में ट्रांजिट हॉस्टल का किया लोकार्पण
रायपुर, 26 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर के धरमपुरा में लगभग 10 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल सहित […]
सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के वारिसान को सहायता राशि स्वीकृत
रायगढ़, नवम्बर 2022/ तहसील लैलूंगा के साकिन चौरंगा, सियारपारा निवासी राजकुमार की 9 सितम्बर 2022 को स्थान बकालो में सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ द्वारा अतिरिक्त तहसीलदार कापू से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर मृतक के विधिक वारिसान उसकी पत्नी जयावती चौहान को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि […]