सारंगढ़ बिलाईगढ़, 03 सितम्बर 2024/sns/- राज्य शासन के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सारंगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत खोखसीपाली में शासकीय उचित मूल्य दुकान (आई डी क्रमांक 412003079) संचालन के लिए इच्छुक संस्था जैसे ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी संस्थाएं, राज्य शासन से जुड़े उपक्रम, वन सुरक्षा समितियां से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 30 सितंबर 2024 तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक संस्था या महिला अपने पंजीयन प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ में निर्धारित तिथि 30 सितंबर 2024 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों को मिल रहा किफायती दर पर आवास
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने किया वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का शुभारंभ अटल विहार उरगा में 84 भवन, दीनदयाल आवास खरमोरा में 10 व दीनदयाल आवास रामपुर में 03 व्यवसायिक आवास भवन उपलब्ध कोरबा मार्च 2025/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में […]
राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके का शहर आगमन आज
अम्बिकापुर नवम्बर 2021/छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके 15 नवम्बर 2021 को एकदिवसीय प्रवास पर अम्बिकापुर आ रही हैं। सुश्री उइके सर्किट हाउस अम्बिकापुर से दोपहर 12ः50 बजे अजिरमा स्थित गोड़ समाज भवन ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगी और वहां पहुंचकर समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे अपरान्ह 04ः00 बजे गोड़ समाज भवन […]
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को कलेक्टर ने किया सम्मानित उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो आमनागरिकों को भी किया गया सम्मानितरायपुर, जनवरी 2024/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा […]