रायगढ़, 15 अगस्त 2024/sns/- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता सप्ताह मनाया गया। स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर घर तिरंगा पहल का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्राचार्य जे एल नायक एवं कार्यक्रम संयोजक व्याख्याता वीर सिंह के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली की शुरुआत डीएमसी नरेंद्र चौधरी एवं एपीसी भुवनेश्वर पटेल की उपस्थिति में हुई। रैली ने पूरे गांव का भ्रमण कर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों के जोश और उमंग से पूरा विद्यालय परिवार देशभक्ति मय हो गया। हर घर तिरंगा थीम पर विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही आकर्षक रंगोली बनाई गई। मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। हाउसवाइज बोर्ड डेकोरेशन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस दौरान डीएमसी नरेंद्र चौधरी एवं एपीसी भुवनेश्वर पटेल ने विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की सभी गतिविधियों का अवलोकन कर विद्यालय के कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता विमला भगत, सीताराम गुप्ता, विजय कुमार प्रधान, आशु खूंटे, श्यामा पटेल, तृप्ति अग्रवाल, नीलू भारद्वाज, विजयलक्ष्मी, भारत पटेल, मिथुन पटेल, दीपक पटेल, शुभम लोहिया, दीप्ति गुप्ता, ममता पटेल, सावित्री पटेल, रश्मि चौधरी, शांति मिश्रा भारती खांडेकर, अमीषा, अनीता, रजनी एक्का, माधुरी नायक एवं सभी हिंदी माध्यम एवं अंग्रेजी माध्यम के स्टाफ उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
समूह की महिलाओं को आजीविका मूलक गतिविधियों के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने की जरूरत : कलेक्टर
समूह की महिलाओं को मल्टीएक्टीविटी एवं प्रशिक्षण जैसे आर्थिक गतिविधियों से जोडऩे के लिए कहा गौठान मेला में दिए गए कोदो और रागी से इडली, रागी के लड्डू, सीताफल से आइसक्रीम के प्रशिक्षण की सराहना कलेक्टर ने गौठान मेला के संबंध में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि विज्ञान केन्द्र, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित […]
ग्राम पंचायत पामगढ़ को नगर पंचायत गठित किये जाने की अधिसूचना जारी
जांजगीर-चांपा 11 अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5 में वर्णित प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत पामगढ़ को नगर पंचायत गठित किये जाने के लिए विभाग की अधिसूचना माह अप्रैल 2023 द्वारा प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत पामगढ़ की सीमाएं […]
जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी पूर्ण
कलेक्टर ने एसपी के साथ जिला स्तरीय समारोह के अंतिम रिहर्सल का किया निरीक्षण, कार्यक्रम को दिया अंतिम रूप मुंगेली 24 जनवरी 2023// जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को गरिमामय वातावरण में मनाने हेतु सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह के साथ आज […]