मोहला 14 अगस्त 2024/sns/- जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में रायपुर नगर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ध्वजारोहण कर, परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्टेडियम स्कूल ग्राउंड मोहला में प्रात: 9:00 बजे विधायक श्री मूणत ध्वजारोहण करेंगें। 9:01 बजे राष्ट्रगान होगा। 9:04 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण कर सलामी लिया जाएगा। 9:15 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया जाएगा। 9:41 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जायेगा। 10:06 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। 10:36 बजे पुरस्कार वितरण किया जायेगा। 11:01 बजे स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का विधिवत समापन होगा।