छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 07 परिवारों को 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत जगदलपुर

08 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 07 परिवारों को 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम चित्रकोट के निवासी टंकेश्वर की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री सुरिज को, ग्राम भेजा के रामबती की मृत्यु सांप काटनेसे पति श्री पंण्डरू को, तहसील भानपुरी ग्राम बनियागांव निवासी प्रियंका ठाकुर की मृत्यु पानी में डूबने से पिता धनोंसिंह ठाकुर को, तहसील भानपुरी ग्राम भानपुरी निवासी नम्रता ठाकुर की मृत्यु पानी में डूबने से पिता केदारनाथ ठाकुर को, ग्राम रतेंगा निवासी चैतमनी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री समलुराम कश्यप को, तहसील बास्तानार ग्राम बड़ेबोदेनार निवासी संगीता की मृत्यु सांप काटने से माता श्रीमती सोमारी को और तहसील दरभा ग्राम डिलमिली निवासी कमलू पोयाम की मृत्यु बिजली गिरने से पत्नि श्रीमती मगंड़ी प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *