दुर्ग, 31 जुलाई 2024/sns/- जिला कार्यालय दुर्ग में स्टेनोग्राफर ग्रेड 01 के पद पर पदस्थापित श्री रियाज अहमद अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर आज 31 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टोरेट दुर्ग के सभाकक्ष में श्री रियाज अहमद के सम्मान में कलेक्टोरेट परिवार द्वारा आयोजित सादे समारोह में उन्हें अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावभिनी बिदाई दी गई। श्री रियाज अहमद अपने 42 वर्ष की सेवा अवधि में दुर्ग जिले में वर्ष 2003 से अनावरत् कलेक्टर दुर्ग के स्टेनो के पद पर 21 वर्ष तक अपनी सेवायें दी है। समारोह में जिला कार्यालय दुर्ग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी भी सम्मिलित हुए। समारोह में उपस्थित अधिकारी-कर्मचरियों द्वारा सेवानिवृत्त श्री रियाज अहमद को सम्मान स्वरूप पुष्प गुच्छ भेंट किये। एडीएम श्री अरविन्द कुमार एक्का, अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, उप संचालक जिला रोजगार श्री राजकुमार कुर्रे ने श्री रियाज अहमद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उनके कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। सहायक ग्रेड-02 श्री नरसिंग पटेल ने भी अपने वक्तव्य पर श्री रियाज अहमद के कार्यों की प्रशंसा की। सभी वक्ताओं ने जटार क्लब के संचालन में श्री रियाज अहमद की योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उनके कार्यों के आधार पर श्री अहमद के सेवा वृद्धि के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास करने की बातें कही। सेवानिवृत्त स्टेनोग्राफर ग्रेड 01 श्री रियाज अहमद को कलेक्टोरेट परिवार की ओर से अपर कलेक्टर द्वय श्री एक्का एवं श्री दुबे ने शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र तथा पेंशन स्वीकृति व जी.पी.एफ. आदेश की प्रति प्रदान किये। श्री रियाज अहमद ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कार्यों के दौरान सहयोग के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपसंचालक जनसंपर्क विभाग श्री एम.एस. सोरी, उप संचालक समाज कल्याण श्री अमित सिंह परिहार, सीईओ अंत्यावसायी श्री श्यामल दास, उप संचालक योजना एवं सांख्यिकी श्री डी.एस. वर्मा, सहायक संचालक श्री आर. नटेश विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जिला कार्यालय के नाजीर श्री आलोक नारंग ने और आभार प्रदर्शन श्री ऐश्वर्य देवांगन ने किया।
संबंधित खबरें
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
राजनांदगांव ,जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशन में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को प्लेसमेंट कैम्प आयोजन करने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स एनएपीएस नेशनल अप्रेटीशिप प्रोर […]
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त दावा आपत्ति निराकरण पश्चात अंतिम पात्र सूची जारी
जांजगीर-चांपा ,29 मार्च 2025/ sms/- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जांजगीर द्वारा विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके तारतम्य में सहायक ग्रेड-3 एवं लिपिक कुर्क (संविदा) कोर्ट मैनेजर स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की पृथक-पृथक सूची जारी कर 1 मार्च तक दावा आपत्ति […]
प्रशिक्षण में निर्वाचन की प्रक्रियाओं को गंभीरता से सीखे – कलेक्टर
निर्वाचन के दौरान गलती की गुजाइंश न रहे- कलेक्टर कलेक्टर ने प्रशिक्षण स्थल का किया निरीक्षणकोरबा जनवरी 2025/sns/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रशिक्षण स्थल विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक एवं एनसीडीसी मुड़ापार का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने […]