रायपुर, 28 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बातचीत के दौरान श्री माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
08 करोड़ 12 लाख रूपए से बढ़कर हुआ 22 करोड़ 31 लाख रूपए कवर्धा, 28 अप्रैल 2023। कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र के वनवासियो एवं विशेष पिछडी जन जाति वर्ग (बैगा) के लोगो की आय का मुख्य अतिरिक्त साधन तेंदूपत्ता संग्रहण है। वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह के […]
रायगढ़, फरवरी 2023/ बुनगा के डॉ.अजय नायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में पुसौर विकासखंड के सिलाड़ी रनभाँठा टपरदा बड़े भंडार एवं सूपा में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 19 जनवरी से लगातार 12 फरवरी तक चला प्रत्येक गांव में पांच 5 दिन का शिविर लगाया गया था। पांचो गांव में […]