जांजगीर-चांपा 25 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यकम अंतर्गत महिलाओं एवं सुरक्षा बचाव हेतु अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति संचालित है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के शोषण और भेदभाव को खत्म करना एवं महिलाओं के सशक्तिकरण करना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि उक्त के परिप्रेक्ष्य में मिशन शक्ति 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान (22 जुलाई से 26 जुलाई 2024) के महिला केन्द्रित विधान सप्ताह की थीम अंतर्गत हनुमान गट्टानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) में महिला केन्द्रित कानून घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, छ.ग. टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 एवं तीन नये कानूनों के बारे में स्कूल के छात्राओं को जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्रचार्य एवं समस्त शिक्षिकाएं एवं शिक्षक तथा महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर से श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर, संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.), एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर से सुपरवाइजर श्रीमती पिंकी ठक्कर एवं स्कूल के छात्राएं उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने की सी-मार्ट में खरीददारी,सामग्रियों के गुणवत्ता को सराहा
पैकेजिंग के साथ मार्केटिंग पर ध्यान देने के निर्देश जांजगीर-चाम्पा, सितंबर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज स्व समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार कर सी-मार्ट के माध्यम से बेची जाने वाली घरेलू और स्थानीय सामग्रियों की खरीददारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहाँ की सामग्रियों में गुणवत्ता के साथ घरेलू […]
कोटपा के तहत जिला स्तरीय प्रवर्तन दल की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 5 जून 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ आर निराला के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रवर्तन दल की उन्मुखीकरण कार्यशाला सारंगढ़ में संपन्न हुई। कार्यशाला में बताया गया कि भारत में प्रतिवर्ष तम्बाकू के रोग से साढ़े 13 लाख लोगों […]
जिले के किसानों को पहली किश्त में मिलेंगे 97 करोड़ रूपए
रायगढ़, मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम किश्त की राशि मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल अंतरण करेंगे। इसके साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना एवं गोधन न्याय […]