अम्बिकापुर 24 जुलाई 2024/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 अंतर्गत विभिन्न कारणों से रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती से नियुक्ति हेतु 05 अगस्त 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 में आंगनबाड़ी केंद्र करजी कटईपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद पर भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 एवं जनपद कार्यालय अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। नियुक्ति की विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताएं सूचना फलक पर देखे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकतीं हैं। वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्य दिवस पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकती हैं।
संबंधित खबरें
खनिज और वनोपज से भरपूर छत्तीसगढ़ को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे – विष्णु देव साय
खनिज और वनोपज से भरपूर छत्तीसगढ़ को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे – विष्णु देव साय हर गारंटी को पूरा करेगी हमारी सरकार गुंडरदेही। मैंने सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. ठीक वैसे ही भोजराज नाग ने सरपंच से लेकर कई राजनीतिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। मोदी […]
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दूरस्थ ग्रामों में आयोजित किए जा रहे शिविर
ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव लाने हेतु विभागीय स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की दी जा रही जानकारीकोरबा, जनवरी 2024/विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों […]
तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल पाकर मनराखन के खिले चेहरे
मनराखन ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त कर दिया धन्यवाद जांजगीर-चांपा एक सितंबर 2023/ चलनशीलता दिव्यांगता से ग्रसित ग्राम कुटरा के श्री मनराखन कश्यप, पिता श्री रामचरण कश्यप द्वारा आज कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर बैटरी चलित ट्रायसायकल की मांग की गई। जिस पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने उनकी मांग पर संवेदनशीलता दिखाते […]