कवर्धा, 20 जुलाई 2024/sns/- नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं छत्तीसगढ़ एड्स कंट्रोल सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजन ग्राम पंचायत सेवाईकछार में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत युवतियां द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया, जिसमें एड्स के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कंचन यादव और दूसरा स्थान चांदनी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय स्वंय सेवक पुनीराम यादव द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में युवती मंडल से लक्ष्मी यादव, मालती, प्रीयंका, कल्याणी, संध्या पात्रे, संगीता पात्रे, पूर्णिमा पात्रे और नेहा ध्रुर्वे उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कृषि मंत्री ने 39 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की रखी आधारशिला
रायपुर, अप्रैल 2022/ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के विभिन्न गांवों में 39 करोड़ रूपए से अधिक के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कृषि मंत्री श्री चौबे ने ग्राम केछवई में 2 करोड़ 66 लाख की लागत वाले डोटू नाला पर एनीकट-कम रपटा निर्माण […]
समाधान शिविर में व्हीलचेयर मिलने से दिलीप के खिले चेहरे
मुंगेली, 19 मई 2025/sns/- मुंगेली विकासखंड के ग्राम पंडरभट्टा में आयोजित समाधान शिविर में एक दृश्य ऐसा भी था, जिसने जनकल्याण की भावना को जीवंत कर दिया। ग्राम चिरहूला के 65 वर्षीय दिलीप चतुर्वेदी, जो पिछले कई वर्षों से नस संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, व्हीलचेयर की आवश्यकता लेकर शिविर में पहुंचे। जैसे […]
*रीपा के तहत अधोसंरचना कार्यो की गुणवत्ता जांच के लिए समिति गठित करने के साथ ही नोडल अधिकारी नियुक्त*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 दिसंबर 2022/ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा चिन्हित पंचायतों में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) की स्थापना की जा रही है। इसके तहत जीपीएम जिले में छह पंचायतों में अधोसंरचना के कार्य शुरू […]