राजनांदगांव 02 जुलाई 2024sns/- राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए 10 जुलाई 2024 तक खिलाडिय़ों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। राज्य शासन द्वारा राज्य खेल अलंकरण अंतर्गत शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान दिया जाता है। पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा इस संबंध में कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम खेल परिसर राजनांदगांव से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।