रायपुर, 23 जून 2024/ सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो कोबरा जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।
संबंधित खबरें
गणतंत्र दिवस समारोह में संसदीय सचिव श्री उपाध्याय करेंगे ध्वजारोहण
बिलासपुर, जनवरी 2023/गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में छ.ग. शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ध्वजारोहण करेंगे।मुख्य समारोह में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रगान, प्रातः […]
जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
जगदलपुर 18 मई 2023/ मानसून सत्र 2023-24 में बाढ़ राहत से बचाव हेतु बैठक 23 मई को रखी गई है। तथा बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु जिला कार्यालय जगदलपुर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07782-223122 है, बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु प्रभारी अधिकारी राजस्व शाखा को नोडल अधिकारी 9479150879 […]
कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने सेक्टर अधिकारियों को दी निर्वाचन कार्यों की जानकारी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 सितम्बर 2023/कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि मतदान की अवधि जिसमें मतदान दल की रवानगी और वापसी के दौरान निर्वाचन नियमावली के तहत ही सारे कार्य करना है। कोई भी कार्य नियमावली के बाहर नहीं किया जाना […]