रायपुर, 10 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मंगलवार 11 जून को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 11 जून को दोपहर 12.35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे जशपुर जिले बगीचा तहसील के ग्राम रनपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां 2 से 3 बजे तक स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.35 बजे रनपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर संध्या 4.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।
संबंधित खबरें
समय पर कार्यालय में अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति करें सुनिश्चित-कलेक्टरसमय सीमा की बैठक संपन्न, साप्ताहिक कार्य प्रगति की हुई समीक्षा
सुकमा 08 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कर्मचारियों के कार्य क्षमता को और बेहतर करने के लिए कार्य दिवस में जो बदलाव किए हैं, उससे निश्चित ही अधिकारी कर्मचारियों के कार्य क्षमता में गुणवत्ता आएगी। पर इसके साथ ही कार्यालयीन समय में भी बदलाव किए गए हैं, जिनका पालन करना हम सभी के लिए […]
रैन कोटा जलाशय योजना: नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा
बिलासपुर 29 मार्च 2022। जिले के रतनपुर तहसील के सेंकर गांव में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम सेंकर ग्राम में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। रैन कोटा जलाशय योजना के नहर निर्माण कार्य भू अर्जन हेतु गठित सामाजिक समाघात समूह द्वारा […]
कलेक्टर के लगातार समीक्षा के बाद गोधन न्याय योजना की प्रगति में आई तेजी
कलेक्टर ने अधिकारियों को गौठान में जाकर निरीक्षण करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की विकासखंडवार गहन समीक्षा की, दिए निर्देश कवर्धा, 23 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के लगातार समीक्षा और सख्त निर्देश के बाद गोधन न्याय योजना की प्रगति में तेजी आई है। पिछले बैठक के दौरान कलेक्टर श्री […]