गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 मई 2024/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार आगामी मानसून में अतिवृष्टि, बाढ़, भू-स्खलन आदि आपदाओं से निपटने के लिए 1 जून से जिला आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित करने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आदेश जारी कर दिया है।
आपदा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-07751-221004 है। नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी श्री. प्रफुल्ल रजक डिप्टी कलेक्टर मोबाईल नंबर 9340535968 एवं सुश्री यशोदा आर्मों सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मोबाईल नंबर 6265606459 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों की सहायता एवं नियंत्रण कक्ष की सतत् निगरानी हेतु श्रीमती माधुरी राठौर राजस्व निरीक्षक को उनके मूल कार्यो के साथ साथ आपदा प्रबंधन हेतु नियुक्त किया गया है। इसी तरह तहसील स्तर पर बाढ़ आपदा नियंत्रण हेतु श्री सुनील ध्रुव प्रभारी तहसीलदार पेण्ड्रा एवं पेण्ड्रारोड को, तहसील सकोला हेतु श्रीमती तुलसी मंजरी साहू तहसीलदार सकोला को और तहसील मरवाही हेतु श्री शेषनारायण जायसवाल तहसीलदार मरवाही को नियुक्त किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि बाढ़ आपदा नियंत्रण के लिए नियुक्त अधिकारी बाढ़ से क्षति की जानकारी नियमित रूप से राहत आयुक्त कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-2223471, फैक्स-0771-2223472 या विभाग का ईमेल आईडी cgrelief@gmail.com पर निर्धारित प्रपत्र-1 में प्रतिदिन देना सुनिश्चित करेेंगे। इसके साथ ही वर्षा की जानकारी भी तहसीलवार राहत आयुक्त कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-2223471, फैक्स-0771-222347 तथा वेबसाईट http://cg.nic.in/varsha पर प्रतिदिन पूर्वाह 9 बजे तक निर्धारित प्रपत्र-2 में आवश्यक रूप से देना सुनिश्चित करेंगे।