जांजगीर-चांपा 25 मई 2024/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण किया। उन्होंने दृढ कक्ष का निरीक्षण कर अदालती स्टाम्प, गैर अदालती स्टाम्प, टिकिट, मूल्यवान सम्पत्ति एवं अन्य स्टाम्पों के अवलोकन किया गया। इसके साथ ही बीट चार्ट, अग्नि शमन यंत्र की वैद्यता तिथि व लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी सुदृढता प्रमाण का भी अवलोकन किया गया। इसके उपरांत उनके द्वारा पेंशन शाखा, स्थापना शाखा, तकनीकि शाखा, व अन्य सभी शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देयक प्राप्ति, भुगतान, पी.डी. खाता आदि की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के समय वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, श्रीमती स्मिता पाण्डेय एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
अवैध होर्डिंग को हटाएं और वैध होर्डिंग मजबूत होना चाहिए: कलेक्टर धर्मेश साहू
कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने बाढ़ आपदा राहत की बैठक ली सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 जून 2024/sns/- कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने बारिश में होने वाले बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बाढ़ आपदा राहत का बैठक लिया। कलेक्टर श्री साहू ने प्रभाारी अधिकारियों को कहा कि जिले में स्थापित […]
सिकलसेल रोग के बारे में जानने योग्य बातें एवं सिकलसेल के लक्षण
हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में सभी कोशिकाओं तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है, लेकिन सिकल सेल रोग में यह काम बाधित हो जाता है। पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाले इस रोग में गोलाकार लाल रक्त कण (हीमोग्लोबीन) हंसिये के रूप में परिवर्तित होकर नुकीले और कड़े हो जाते हैं। ये रक्त कण शरीर की […]
मतदाताओं को आकर्षित करने संगवारी मतदान केंद्रों को विशेष रूप से सजाया गया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 मई 2024/ जिले के बरमकेला विकासखंड में गोमर्डा अभ्यारण्य के थीम पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र 242 चांटीपाली जनपद बरमकेला को सजाया गया है। इसी प्रकार देवगांव इकोग्रीन आदर्श मतदान केंद्र को सजाया गया है। बिलाईगढ विकासखंड अंतर्गत संगवारी मतदान केंद्र पेंड्रावन में गोमर्डा अभ्यारण्य के थीम पर सेल्फी जोन बनाया […]