जांजगीर-चांपा 24 मई 2024/ जिला जांजगीर चाम्पा में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पशुओं पर सामग्री रखकर अथवा सवारी हेतु पशुओं का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला पशु एवं क्रूरता निवारण समिति जिला जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आदेशानुसार प्रतिदिन दोपहर 12 बजे 3 बजे के बीच तापमान 37°C (डिग्री सेल्सियस) से अधिक निरंतर बना रहता है। इस दौरान पशुओं पर रखकर या सवारी हेतु उपयोग करने से अथवा पशुओं को टांगा, बैलगाड़ी, भैंसागाड़ी, डेंट गाड़ी, खच्चर, टट्टू गाड़ी एवं गधे पर वजन ढोने के उपयोग करने से पशु बीमार हो सकते है अथवा उनकी मृत्यु हो सकती है। अतः छ.ग. राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, रायपुर के पत्र के परिप्रेक्ष्य में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण परिवहन तथा कृषि पशुओं पर क्रूरता निवारण नियम 1965 के नियम 6(3) के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच ऐसे पशुओं का उपयोग प्रतिबंधित किया जाता है।
संबंधित खबरें
बीजादूतीर स्वयंसेवकों को सशक्त करने के लिए “स्वयंसेवा से स्वयंसिद्ध” कार्यशाला का हुआ आयोजन
कलेक्टर ने स्वयंसेवकों को हर पंचायत में जन जागरूकता अभियान चलाने किया प्रोत्साहितबीजापुर 22 मई 2024-sns/-जिला प्रशासन, यूनिसेफ और एग्रिकॉन्स फाउंडेशन के सहयोग से “स्वयंसेवा से स्वयंसिद्ध” कार्यशाला का आयोजन बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वयंसेवकों को सशक्त करते हुए उन्हें समाजोन्मुख दृष्टिकोण प्रदान करना था। इस […]
आरबीसी 6-4 के तहत कुल 08 लाख रुपए की राशि हुई स्वीकृतप्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 02 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की गई सहायता राशि
कोरबा जून 2024/sns/- जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 02 मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के प्रतिवेदन पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति के रूप में 02 प्रकरणों में कुल 08 लाख रुपए […]
बीमार पति के इलाज में रंगीन बाई उपयोग कर रही महतारी वंदन की राशि
महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से महिलाओं में उत्साह, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति जता रही आभार कोरबा 13 जून 2024/sns/- प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सराहनीय पहल करते हुए महतारी वंदन योजना लागू किया गया है। इस योजना का […]