चौक-चौराहों में गूंजा ‘‘कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन-जन’’ का नारा जांजगीर-चांपा, अप्रैल 2024/ व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला की अगुवाई में कलेक्टोरट कार्यालय से बी टी आई चौक लिंक रोड होते हुए नेताजी चौक, कचहरी चौक से होकर ऑडिटोरियम तक विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस अवसर पर जिला यूथ आइकॉन, महिला आईकॉन, दिव्यांग आईकॉन ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इस बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी, युवा सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। बाइक रैली के दौरान जगह-जगह उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह रैली ‘‘कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन-जन’’ का नारा लगाते हुए ऑडिटोरियम तक पहुंची। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
महिलाओं का आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी, राज्य सरकार नई-नई रोजगार मूलक योजनाएं कर रही है लागू : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने किया ‘विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला’ का शुभारंभ ऑनलाइन शिकायतों के लिए बनाया गया मोबाइल एप “छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग” लॉन्च किया मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के माध्यम से लोगों को ऑन द स्पॉट नियमों की जानकारी के साथ मिल रहा है न्याय प्रकरणों के त्वरित निराकरण में सहयोग के लिए जिलों […]
राष्ट्रीय झंडे से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
सुकमा, 16 मार्च 2023/ राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के लोगों की आशाओं एवं आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और इसलिए, इसे सम्मान की स्थिति मिलनी चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज के लिए एक सार्वभौमिक लगाव और आदर तथा वफादारी होती है। राष्ट्रीय झंडे के संप्रदर्शन पर लागू होने वाले कानूनों, प्रथाओं तथा परंपराओं के संबंध में जनता […]
कोविड-19 टीकाकरण के लिए शनिवार से चलाया जाएगा विशेष अभियान
जगदलपुर , जून 2022/ बस्तर जिले के 12 से 14 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के किशोरों को पहले और दूसरे डोज, 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दूसरे डोज तथा हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को दूसरे डोज के साथ ही […]