बिलासपुर, 20 अप्रैल 2024/ चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 144 अधिकारी-कर्मचारियों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गैर जिम्मेदार तरीके से अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि जवाब असंतोषप्रद पाये जाने पर चुनाव एवं सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि इस महीने के 8 से 10 तारीख तक चुनाव प्रशिक्षण का प्रथम दौर संपन्न हो चुका है। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान दल के सदस्य के तौर पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक, दो एवं तीन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिना सूचना अथवा उचित कारण के 144 अधिकारी गैर हाजिर पाये गये हैं। कलेक्टर ने इन अनुपस्थित कर्मियों के लिए 22 तारीख को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया है। उन सभी को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल होकर प्रशिक्षित होने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर 09 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह ‘पहुना‘ में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान […]
कार्यालय प्रमुख आबंटित बजट राशि की सीमा में ही कार्यालयीन व्यय सुनिश्चित करें – कलेक्टर
मुंगेली, 05 फरवरी 2025/sns/- राज्य वित्त विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समस्त कार्यालय प्रमुखों के वित्तीय वर्ष 2024-25 के मदवार प्राप्त आंबटन एवं व्यय के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विभागों के अंतर्गत जिले के कार्यालयों में भुगतान हेतु लंबित उपप्रमाणकों के संबंध में […]
वनांचल क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित मांग हुई पूरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने चिल्फी रेंगाखार, साल्हेवारा सडक उन्नयन कार्य का किया भूमि पूजन
क्षेत्र विकास विष्णुदेव साय सरकार की पहली प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा, अक्टूबर 2024/sns/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वनांचल क्षेत्र के निवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए आज चिल्फी रेंगाखार, साल्हेवारा मुख्य जिला मार्ग सड़क का नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के […]