मोहला 18 मार्च 2024। नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री फत्तेराम कोसरिया ने आज 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की कड़ी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपार एवं गोटाटोला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने इस दौरान परीक्षा के शांतिपूर्ण ढंग से संचालन, सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था एवं परीक्षा मंडल के निर्देशानुसार केंद्रों में की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार देवांगन उपस्थित रहे। नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देशित किया गया हैं कि परीक्षा के संचालन में सभी नियमों का पालन किया जायें। गर्मी को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने कहा हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री जनदर्शन से आ रही लोगों के चेहरे पर मुस्कान, दिख रही है जीवन में बदलाव की नई किरण
संवेदनशील मुख्यमंत्री करते हैं जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण रायपुर 19 सितंबर/ रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का जनदर्शन गुरुवार आम दिनों जैसा नहीं होता। इस दिन सीएम निवास लोगों की उम्मीदों को पूर्ण करने और समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने वाला ओपन हाउस बन जाता है। दुःख और तकलीफों से भरी […]
*कलेक्टर ने सरकण्डा खेल परिसर का किया निरीक्षण*
*चिल्ड्रन स्वीमिंग पूल सहित अन्य कामों को जल्द पूरा करने दिए निर्देश* बिलासपुर, 29 मार्च 2025/sms/- कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सरकंडा स्थित खेल परिसर में बच्चों के लिए बनाए जा रहे स्वीमिंग पुल सहित अन्य कामों का निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार भी इस दौरान उनके साथ थे। उन्होंने मौके पर […]
ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयराऊस के मासिक निरीक्षण 14 सितम्बर को
जांजगीर-चांपा, सितम्बर 2022/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयराऊस का मसिक निरीक्षण 14 सितम्बर को प्रातः 11 बजे राजनैतिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्व संबंधितों को निरीक्षण में उपस्थित होने कहा है।