11 मार्च 2024/ छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद निशिकांत दुबे आज बाबाधाम पूजा करने पहुंचे। इस दौरान विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत के लिए झारखंड का भी विकास करना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीट भाजपा की होगी और गोड्डा में निशिकांत दुबे चौथी बार सांसद बनेंगे।
छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है। जनता का यह मन दस साल के शासनकाल में हुए विकास को देखकर बना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 400 पार का संकल्प पूरा होगा। विकसित भारत के लिए झारखंड को भी विकसित करना होगा। लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीट भाजपा की होगी और गोड्डा में निशिकांत दुबे चौथी बार सांसद बनेंगे।
झारखंड में भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव का आगाज
झारखंड में संताल से लोकसभा चुनाव का आगाज भाजपा ने कर दिया है। तीनों सीट पर उम्मीदवार की घोषणा के बाद देवघर में गोड्डा लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं को उनकी अहमियत समझाया। बताया कि कार्यकर्ताओं के बदौलत यह विश्व की बड़ी पार्टी है। लोकसभा प्रभारी गणेश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प सिद्धि में बदलेगा और सांसद निशिकांत दुबे का लक्ष्य नौ लाख वोट चुनाव में लाने का है। यह भी पूरा होगा। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प अब की बार चार सौ के पार को पूरा करने में सभी जुट जाएं।

