छत्तीसगढ़

राज्य का पहला ओडीएफ प्लस मॉडल विकासखंड बना अंबागढ़ चौकी

– अम्बागढ़ चौकी खुले में शौच मुक्त विकासखंड घोषित

– सांसद श्री संतोष पाण्डेय की उपस्थिति में की गई घोषणा

      मोहला, मार्च 2024। विकासखंड अंबागढ़ चौकी को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है। विकासखंड अंबागढ़ चौकी ने आज यह कीर्तिमान अर्जित किया है। जनपद पंचायत मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई है। ओडीएफ प्लस मॉडल की घोषणा होने पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त हुआ है। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने विकासखंड अंबागढ़ चौकी को इस कीर्तिमान के लिए शुभकामनायें दिया है। 

      नोडल अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर ने ओडीएफ प्लस मॉडल की संक्षिप्त जानकारी दी। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरुचि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओडीएफ प्लस मॉडल की जानकारी देते हुए ओडीएफ प्लस मॉडल की घोषणा की। जिसका जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वागत किया। 

       सांसद श्री पाण्डेय ने सभी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। साथ ही अपने आसपास को स्वच्छ रखने और ओडीएफ प्लस मॉडल बनाए रखने की बात कही।

       श्री जॉब जकारिया, चीफ यूनीसेफ ने बधाई देते हुए बताया कि यह राज्य का पहला ओडीएफ प्लस मॉडल ब्लॉक है। और सबसे पहले शौच मुक्त विकासखंड है। इसे निरंतर बनाये रखने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। विकासखंड अंबागढ़ चौकी को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाने में जिला पंचायत राजनांदगाव, लाईफ संस्था, ‘एबीस संस्था पहल’ यूनिसेफ, वॉटरएड संस्था का विशेष योगदान रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों को सांसद श्री पाण्डेय द्वारा शपथ दिलाया गया।

      कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती प्रियंवदा रामटेके, नगरवासी और ग्रामीणजन सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *