अंबिकापुर 12 फरवरी 2024/ जिले के कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए 36 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के ग्राम नमनाकला निवासी आकाश मुण्डा की मृत्यु बांध के पानी डूबने से उनके वारिस मनिजो मुण्डा, अम्बिकापुर तहसील के ग्राम अम्बिकापुर भातुपारा निवासी सुमित्रा लकड़ा की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस बसंती,जगदीश,सुमन को, अम्बिकापुर तहसील के ग्राम रनपुरकला निवासी मनीषा पण्डो की मृत्य कुंआ के पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुखराम, तहसील उदयपुर के ग्राम पुटा निवासी पवन राम की मृत्यु मधुमखी के काटने से होने पर उनके निकटतम वारिस राजा राम, तहसील उदयपुर के ग्राम तोलगा निवासी धरमजीत गोंड की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके निकटतम वारिस संतरा, तहसील उदयपुर के ग्राम बुले निवासी शोभनाथ की मृत्यु मधुमखी के काटने से होने पर उनके निकटतम वारिस प्यारी लाल, अम्बिकापुर तहसील के ग्राम नमनाकला निवासी पर्वतिया बाई की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस घुरन राम, अम्बिकापुर तहसील के ग्राम कोल्डीहा निवासी सुमि हिमेश अगरिया की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रमन अगरिया, अम्बिकापुर तहसील के ग्राम परसा निवासी करम कुमारी की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बसंत पैकरा को 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री रेमन डेका ने दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर और हितग्राहियों को चेक का वितरण
दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर और हितग्राहियों को चेक का वितरणरायपुर, 01 अप्रैल 2025राज्यपाल श्री रेमन डेका ने आज अपने बालोद प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले की विभागीय गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान श्री डेका ने खेल गतिविधियों में जिले का नाम रोशन करने वाले […]
जिले के विद्यार्थियों ने सिनेमा घर में देखी ‘गांधी’ फिल्म
शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क किया गया फिल्म का प्रदर्शनरायगढ़, अगस्त 2022/ छत्तीसगढ़ शासन राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में 20 से 30 अगस्त 2022 तक सभी मॉल व मल्टीप्लेक्स तथा टॉकीज में प्रात: 9 बजे से 12.30 बजे तक रिचर्ड एटनबेरो कृत ऐतिहासिक गांधी फिल्म का नि:शुल्क […]