सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 फरवरी 2024/ वरिष्ठ पत्रकार एवं कई अन्य सामाजिक, राजनीतिक दल से जुड़े श्री देवेन्द्र केशरवानी का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम सरसींवा के शमशान घाट में किया गया, जिसमें उनके रिश्तेदार, मित्र, पत्रकारगण, राजनीतिक दल और अन्य संगठन के पदाधिकारी, सदस्य शामिल हुए। श्री देवेन्द्र के जीवन, आचरण, व्यवहार के बारे में वरिष्ठ शिक्षाविद् श्री के.के. बेहार ने कहा कि दो दिन पहले हमने एकादशी का एक साथ उपवास किया था। वास्तव में वह देवों में इन्द्र था। समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों से उनका समान प्रेम, आपसी भाईचारा का व्यवहार था, उनके जैसा व्यवहारकुशल नेक दिल इंसान मिलना मुश्किल हैं।
संबंधित खबरें
पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित चयन परीक्षा रविवार 10 मार्च को
राजनांदगांव 01 फरवरी 2024। राज्य के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित चयन परीक्षा रविवार 10 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक परीक्षा केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में आयोजित की गई […]
किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 13.53 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर, जनवरी 2022/ जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण 13 करोड़ 53 लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को दी गई है। इस उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण से खरीफ सीजन में कुल 1000 हेक्टेयर में सिंचाई […]
चक्रधर समारोह-2024 कुचिपुड़ी के नृत्यांगनाओं ने गणपति और शिव वंदना को नृत्य में किया प्रदर्शन
रायगढ़, 16 सितम्बर 2024/sns/- सुर-ताल, छंद और घुंघरू के 39 बरस के अवसर पर चक्रधर समारोह के आठवीं संगीत संध्या में मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता एवं सतना से आए कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, शास्त्रीय गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोलकाता की पौशाली चटर्जी ने राधा-कृष्ण होली, कृष्ण और सखा के माखनचोरी […]