- 2 फरवरी को प्राप्त 26,894 दावा आपत्तियों का होगा निराकरण
- 8 फरवरी को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन
राजनांदगांव, जनवरी 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन शनिवार 6 जनवरी 2024 को किया गया। दावा एवं आपत्ति भरने की अवधि बुधवार 6 जनवरी से सोमवार 22 जनवरी 2024 तक थी। विशेष शिविर शनिवार 13 जनवरी एवं रविवार 14 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि दावा एवं आपत्तियों का निराकरण शुक्रवार 2 फरवरी 2024 को किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की स्वीकृति तथा डेटाबेस को अद्यतन और पूरकों की छपाई मंगलवार 6 फरवरी 2024 को किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरूवार 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा। कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए प्रलोभन, भय, डराने या धमकाने के संबंध में जानकारी दे सकते हैं। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र का अवलोकन कर लें। सभी एसडीएम एवं थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के दौरान फार्म 6, 7 एवं 8 के संबंध में प्राप्त दावा आपत्तियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया फार्म 6, 7 एवं 8 में कुल 26 हजार 894 दावा आपत्ति फार्म प्राप्त हुए हंै। जिसमें फार्म 6 में 12 हजार 777, फार्म 7 में 10 हजार 179 एवं फार्म 8 में 3 हजार 938 दावा आपत्ति प्राप्त हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत फार्म 6 में 3 हजार 198, फार्म 7 में 2 हजार 726 एवं फार्म 8 में 1 हजार 92 कुल 7 हजार 16 दावा आपत्ति, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत फार्म 6 में 3 हजार 432, फार्म 7 में 2 हजार 565 एवं फार्म 8 में 1 हजार 36 कुल 7 हजार 33 दावा आपत्ति, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत फार्म 6 में 2 हजार 974, फार्म 7 में 2 हजार 45 एवं फार्म 8 में 797 कुल 5 हजार 816 दावा आपत्ति तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत फार्म 6 में 3 हजार 173, फार्म 7 में 2 हजार 843 एवं फार्म 8 में 1 हजार 13 कुल 7 हजार 29 दावा आपत्ति प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए ईव्हीएम मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच सोमवार 5 फरवरी 2024 को ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा प्रारंभ किया जाएगा। प्रथम स्तरीय जांच का कार्य ईव्हीएम वेयरहाऊस जिला कार्यालय परिसर राजनांदगांव में किया जाएगा। एफएलसी के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति उपस्थित होकर कार्य का अवलोकन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 2 हजार 425 बीयू, 1 हजार 483 सीयू एवं 2 हजार 25 वीवीपेट उपलब्ध हैं। कलेक्टर ने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु उसी मतदान केन्द्र के एक मतदाता को अपने दल की ओर से बीएलए नियुक्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उच्चतर न्यायालय द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों के अनुरूप आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं अन्य अवसरों पर उपयोग कर सकेंगे। ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप केवल संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अनुमति से किए जा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कार्यालयीन समय में 1950 नम्बर पर संपर्क कर निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल व मतदाता हेल्पलाइन ऐप की सहायता से मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन के लिए ऑनलाईन फॅार्म भरने, ई-इपिक डाऊनलोड करने, डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, मतदान केन्द्र का विवरण खोजने का कार्य आसानी किया जा सकता है। साथ ही वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार लिंक करने के लिए फार्म 6बी ऑनलाईन अप्लाई कर सकते हंै। एनजीएस पोर्टल का उपयोग मतदाता द्वारा मतदाता परिचय पत्र प्राप्त नहीं होना, आवेदन फार्म का निराकरण नहीं होना या अन्य शिकायतों को दर्ज करने के लिए किया जा सकता है।
विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या-
विधानसभावार कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 है, जिसमें राजनांदगांव जिला अंतर्गत 840 मतदान केन्द्र एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 97 मतदान केन्द्र तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 270 है। इसके अंतर्गत खैरागढ़ तहसील (जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई) में मतदान केन्द्रों की संख्या 97, डोंगरगढ़ तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 80 एवं राजनांदगांव तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 93 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 252 है। इसके अंतर्गत डोंगरगांव तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 132 एवं डोंगरगढ़ तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 120 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 261 है। इसके अंतर्गत छुरिया तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 192 एवं अम्बागढ़ चौकी तहसील (जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी) में मतदान केन्द्रों की संख्या 69 है।
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या-
विधानसभावार कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 45 हजार 448 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 6 हजार 559, महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 8 हजार 883 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 9 हजार 775 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 5 हजार 648, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 123 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 4 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 11 हजार 468 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 737, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 7 हजार 729 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 2 हजार 797 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 59 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 738 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 408 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 95 हजार 115 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 96 हजार 293 है।
राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या-
राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या 6 लाख 96 हजार 142 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 46 हजार 842, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 49 हजार 295 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 5 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 38 हजार 660 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 69 हजार 554, महिला मतदाताओं की संख्या 69 हजार 103 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 11 हजार 468 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 737, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 7 हजार 729 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 2 हजार 797 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या की संख्या 1 लाख 2 हजार 59 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 738 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 217 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 71 हजार 492 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 71 हजार 725 है।
