छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री एस जयवर्धन मानपुर विकासखंड के दौरे पर रहे

– बालिका छात्रावास, नल जल योजना, धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

        मोहला, जनवरी 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन आज विकासखंड मानपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान कलेक्टर ने मानपुर में नवनिर्मित बालिका छात्रावास (50 बिस्तर) का निरीक्षण किया। बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाएँ व सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को छात्रावास निर्माण कार्य में तेजी लाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्ता के साथ छात्रावास का निर्माण करें।  

        इस दौरान कलेक्टर ने सीतागाँव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग द्वारा बनाये जा रहे नल जल योजना अंतर्गत पानी टंकी, पाइप लाइन और घरेलू नल कनेक्शन की स्थिति का निरीक्षण किया। इसी तरह औंधी के ग्राम पंचायत सरखेड़ा के अरजगुबला में प्रगतिरत पानी टंकी की स्थिति का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से पेयजल के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि प्रगतिरत निर्माण कार्य को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। 

        इसी दौरान कलेक्टर ने सीतागाँव, औंधी और अरजगुबला में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह धान का उठाव, नमी मापक का पालन करते हुए धान खरीदी में तेजी लाने कहा। किसानों से धान उत्पादन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने धान खरीदी में तेजी लाने के साथ ही काटे गये टोकन के अनुसार धान खरीदी करने के निर्देश दिये। वही सीमावर्ती इलाको से आने वाले धान परिवहन पर भी निगरानी करने के निर्देश दिये। साथ ही वही सीतागाँव के पास ग्राम पीटेमेटा में निर्माणधीन ब्रिज का अवलोकन किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर श्री अमित नाथ योगी कार्यपालन अभियंता श्री महेश साहू, सहायक अभियंता श्री ए.पी. शर्मा उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *