छत्तीसगढ़

ग्राम टेढ़ाधौंरा के किसान विश्वनाथ को मिले धान बोनस के 09 लाख रुपए

मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद, कहा धूमधाम से करेंगे बेटी की शादी

मुंगेली, दिसंबर 2023// राज्य शासन द्वारा वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लंबित धान के बोनस राशि का भुगतान किया गया। इससे जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम टेढ़ाधौंरा के रहने वाले किसान विश्वनाथ सिंह को भी धान बोनस केे 09 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार ने मोदी की गारंटी के जो भी वादे किए थे उसे पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। किसान श्री विश्वनाथ ने बताया कि वे 40 वर्षों से खेती-किसानी का काम कर रहे हैं, उनके पिता जी भी खेती-किसानी का काम करते थे। अब वे इस बोनस की राशि से बेटी की शादी धूमधाम से करेंगे।
गौरतलब है कि नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों की भावनाओं को संवेदनशीलता से समझा और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर सुशासन दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर अमल करते हुए प्रदेश के किसानों के खाते में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लंबित बोनस राशि आनलाईन अंतरित किया, जिसमें मुंगेली जिले के 87 हजार 36 किसान भी शामिल हैं। इन किसानों के खाते में 145 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपए से अधिक की लंबित बोनस राशि अंतरित की गई। सरकार के इस निर्णय से किसानों को खेती कार्य के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। किसानों के जीवन में नया उमंग नया उत्साह आएगा। लंबित बोनस राशि मिलने से किसान श्री विश्वनाथ सहित पूरे जिले के किसानों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *