जांजगीर-चांपा 26 दिसंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालको के लिए संचालित बाल देखरेख संस्था हेल्प एंड हेल्प समिति बालक बाल गृह में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 15 वर्ष से 18 वर्ष के बालको द्वारा निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, पठन सस्वर पाठ एवं एकल गायन प्रतियोगिता में भाग लिया गया गतिविधियो का उद्देश्य युवाओ और किशोर में देश वासियो, महिलाओ, एवं राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान एवं मुल्यो को स्थापित करना और सुदृढ बनाना है। विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियो एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से पुरस्कृत पूर्व विजेताओ के अनुभवो को साझा करना है। बाल देखरेख संस्था में निवासरत प्रतिभागी बालको को डीएफओ श्री मनीष कश्यप, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आर के खुंटे एवं जिला कार्यकम अधिकारी महिला एंव बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल द्वारा पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के जिला अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास, एवं बालगृह के अधीक्षक एवं समस्त स्टाफ शामिल थे।
संबंधित खबरें
उल्लास केंद्र में अब शिक्षार्थी जानेंगे मतदान का महत्व
उल्लास के प्रवेशिका निर्माण हेतु जुटे विशेषज्ञ हर असाक्षर शिक्षार्थी के पास होगा अब उल्लास रायपुर, 30 मार्च 2024/ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद तथा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के उल्लास प्रवेशिका एवं स्वयंसेवी शिक्षकों के लिए छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में विकसित किए जाने […]
जिला चिकित्सालय बीजापुर में विश्व सिकल सेल जागरुकता दिवस का आयोजन
बीजापुर, 19 जून 2025/sns/ – विश्व सिकल सेल जागरुकता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बीजापुर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. रत्ना ठाकुर, […]
फलबहार का आवंटन 22 अप्रैल को
बिलासपुर अप्रैल 2022/बिलासपुर के सरकण्डा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी कीे आम एवं नारियल फल बहार का आवंटन 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे किया जायेगा। आवंटन की प्रक्रिया नीलामी के जरिए की जायेगी। उद्यान अधीक्षक ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति नीलामी के पूर्व रोपणी का दौरा कर फलबहार का अवलोकन कर सकते हैं। शर्तों एवं […]

