बलौदाबाजार 11 दिसम्बर 2023/ भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिले में इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने जिला स्तरीय टीम का गठन कर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
कार्यक्रम के तहत समस्त विभागों के विकासमूलक कार्यों का यात्रा के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला नोडल अधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम गठित किया गया है जिसमें वनमंडलाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक कृषि, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, डीपीओ महिला एवं बल विकास,उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं,डीईओ, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक अधिकारी, सीएमएचओ, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत, जिला खेल अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, सहायक संचालक मत्स्य, उप संचालक पशु चिकित्सा, जिला आयुर्वेद अधिकारी, ईई पीएचई, उप संचालक समाज कल्याण, श्रम पदाधिकारी, सीएमओ बलौदाबाजार, प्रभारी अधिकारी भूअभिलेख एवं प्राचार्य डीबीडीके महाविद्यालय बलौदाबाजार शामिल हैं।