गौरेला पेंड्रा मरवाही, दिसंबर 2023/ चालू खरीफ विपणन वर्ष में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर विगत 1 नवंबर से धान खरीदी का कार्य चल रहा है। जिले में अब तक 8 दिसंबर की तिथि में 2 लाख 21 हजार 922 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी की अधिकतम सीमा 20 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 20 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए है।
जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान उपार्जन केंद्र धनौली में 26763.20 क्विंटल, लालपुर में 23445.20 क्विंटल, मेढुका में 21283.20 क्विंटल, पेंड्रा में 19951.60 क्विंटल, मरवाही में 15244.40 क्विंटल, नवागांव (पेंड्रा) में 13607.20 क्विंटल, भर्रीडांड में 13434 क्विंटल, गौरेला में 12108 क्विंटल, सिवनी में 11066.40 क्विंटल, खोडरी में 11024 क्विंटल, लरकेनी में 10808.40 क्विंटल, तरईगांव में 10010.40 क्विंटल, देवरीकला में 9194.80 क्विंटल, परासी में 6660.80 क्विंटल, बंसीताल में 4832.80 क्विंटल, तेंदुमूंडा 3797.60 क्विंटल, निमधा में 4499.60 क्विंटल, कोडगार में 1840.80 क्विंटल, केंद्र बस्ती में 1389.20 क्विंटल और धान उपार्जन जोगीसार में 954.80 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है।