रायगढ़, 6 दिसम्बर 2023/ रायगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार आज मरीज श्रीमती फूलो प्रधान का घुटना प्रत्यारोपण का सफल आपरेशन किया गया। सारंगढ़ जिले के पोस्ट सरिया ग्राम लुकापारा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की निवासी है श्रीमती फूलो प्रधान, जिनकी उम्र 57 वर्ष है, जो अपने घुटनों में सीवियर अर्थराइटिस (गंभीर गठिया) की समस्या से काफी दिनो से जूझ रही थी और चलने में असमर्थ थी। जिला सारंगढ़ से बरमकेला के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अवधेश पाणिग्राही द्वारा उनको रायगढ़ जिला अस्पताल में रिफर किया गया। जिसके उपरांत मरीज किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह् सिविल सर्जन डॉ.आर.एन.मंडावी के मार्गदर्शन से डॉ. आर.के.गुप्ता, डॉ.दिनेश पटेल, द्वारा मरीज श्रीमती फूलो प्रधान का सफल आपरेशन घुटना प्रत्यारोपण किया गया। इस आपरेशन को सफल बनाने में एनीथिसिया डॉ.पद्मलोचन पटेल, डॉ.उषा किरण भगत, ओ.टी. की सिस्टर सरिता के सहयोग से आपरेशन सफल पूर्वक किया गया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए अनुकरणीय कार्य: श्रीमती प्रियंका गांधी
जयंती स्टेडियम में विभागीय प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने किया अवलोकन सी-मार्ट को सराहा सुआ नृत्य में शामिल हुई प्रियंका गांधी भौंरा खेलने वाली बात सुनकर मुस्कुराई श्रीमती गांधी
नारा लेखन,जन जागरूकता रैली के माध्यम से गावों में बन रहा है सकारात्मक वातावरण
बलौदाबाजार, दिसम्बर 2021/ कोविड की तीसरी लहर के आशंकाओ के बीच जिला स्तरीय कोविड टीकाकरण महाअभियान की प्रचार प्रसार में काफी तेजी आयी है।8 दिसम्बर को आयोजित होने वाली इस महाअभियान को काफी जनसमर्थन मिल रहा है। महिला बाल विकास विभाग के आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पंचायत विभागों के सदस्यों द्वारा गाँव गाँव मे नारा […]