छत्तीसगढ़

मतगणना कार्य में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

अम्बिकापुर 29 नवंबर 2023/ भारत निर्वाचन आयेग से अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर हेतु पदनाम अनुसार अनुमोदित सूची के फलस्वरूप विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार अधिकारियों को मतगणना तिथि 03 दिसंबर 2023 को मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निग ऑफिसर के दायित्वों के निर्वहन हेतु आदेशित किया गया है। जारी आदेशानुसार विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के सहायक रिटर्निग ऑफिसर के रूप में उप अभियंता पीएचई कु. सीमा केहरी, कार्यपालन अभियंता हाउसिंग बोर्ड श्री ए. के. मिंज, सहायक संचालक ग्रामोद्योग  श्री विवेक गुप्ता, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग श्री एच एस नायक को दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के लिए कार्यपालन अभियंता पीएचई श्री शंकर मंडावी, सहायक अभियंता ग्रामीण विकास श्री सितेन्द्र नाथ दुबे, उप संचालक मत्स्य पालन श्री सतीश अहिरवार, सहायक अभियंता छग ग्रामीण सड़क योजनाश्री अनंत राम जेरी और विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के लिए कार्यपालन अभियंता आरईएस श्री राजेन्द्र प्रासाद कुटार, सहायक संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण श्री महेन्द्र खाण्डेकर, सहायक अभियंता गृह निर्माण मंडल श्री अमरपाल साहू, और उप अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री पी लक्षमण राव की ड्यूटी लगाई गई है।

मतगणना कार्य में केंद्रीय सारणीकरण टेबल में सारणीकरण कार्य हेतु अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटीविधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार अधिकारियों को मतगणना तिथि 03 दिसंबर 2023 को मतगणना स्थल पॉलीटेनिक कॉलेज अम्बिकापुर में केन्द्रीय सारणीकरण के कार्य हेतु दायित्व सौंपा गया है। इस कार्य हेतु आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर श्री अभिषेक कुमार को नोडल अधिकारी तथा जिला कोषालय अधिकारी श्री अनिल सिन्हा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
             केंद्रीय सारणीकरण टेबल में सारणीकरण के कार्य हेतु अधिकारियों को नियुक्त किया गया है जिनमें मुख्य अभियंता सहदेव गंगा कछार परि. अम्बिकापुर के लेखाधिकारी श्री नंदन किशोर चक्रधारी, जिला कोषालय कार्यालय अम्बिकापुर के सहायक कोषालय अधिकारी श्री मनोज कुमार शर्मा, और श्री प्रकाश कश्यप, शासकीय क. उ. मा. वि. मणिपुर अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री एल. पी. गुप्ता, शासकीय प्राथमिक शाला कुल्हाड़ी अम्बिकापुर के प्रधानपाठक श्री कुमार नायर की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *